Regional

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सद्बुद्धि देने के लिए भाजपाईयों ने हवन किया

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर में भाजपा जिला कार्यालय में आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सद्बुद्धि देने के लिए हवन किया गया।इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपाई पहुंचे। वहीं भाजपा नेता विकास सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर जबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के द्वारा जिला कार्यालय में वर्तमान सरकार एंव जिला प्रशासन को सद्बुद्धि देने हेतु हवन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। चार साल बीत जाने के बाद एक भी हेमंत सोरेन की सरकार ने अपना वादा पूरा नहीं की है।इस लिए उनको सद्बुद्धि देने हेतु ईश्वर की आराधना किया गया है

Related Posts