Crime

नक्सली मनोज राम को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हथियार बरामद**

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड:गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र अन्तर्गत ढेगुरा गाँव में बीते 17 दिसम्बर को पुलिस व प्रतिबंधित नक्सली संगठन JJMP के एरिया कमांडर टुनेश उरॉव के दस्ता के साथ मुठभेड़ की घटना में रंका थाना के थानेदार घायल हो गए थे। मुठभेड़ में शामिल मनोज राम को पुलिस ने गुप्ता सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है।

 

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने JJMP नक्सली मनोज राम के घर की तलाशी ली, जिसमें 4 इंसास राइफल, 1 मैगजीन, और अलग-अलग तरह के कारतूस बरामद किए गए हैं। गढ़वा के एसपी दीपक पांडे ने बताया कि ढेंगुरा जंगल में हाल ही में हुई मुठभेड़ में मनोज राम शामिल था, और उसे छापेमारी में पकड़ा गया। पुलिस गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ कर रही है।

Related Posts