Sports

दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन      

 

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड: पश्चिम सिंहभूम जिला में नवयुवक संघ सरवाई पेटेता समिति द्वारा दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन कर्ता के अध्यक्ष रामचरण पूर्ति सचिव एवं जुरा पूर्ति ने मुख्य रूप से केंद्रीय सचिव सह जगन्नाथपुर विधानसभा प्रभारी मंगल सिंह सुरेन जी को एवं नोवामुंडी प्रखंड अध्यक्ष शनि लोहार को बतौर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित कर फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया।

 

मौके पर केंद्रीय सचिव ने कहा की कोल्हान में फुटबॉल खेल को बढ़ावा देने के लिए कोल्हान फुटबॉल अकादमी जैसे संस्था का होना बहुत जरुरी है। वर्तमान सरकार को इस विषय में सोचना चाहिए और खेल को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार के संस्था का निर्माण होना चाहिए। आज के इस कार्यक्रम में जिला सचिव राकेश राउत एससी महासभा प्रखंड अध्यक्ष अरुण करुवा, पार्टी के वरिष्ठ नेता जनार्दन दास, किता मोहन पूर्ति, अजय पूर्ति, तरुण पूर्ति आदि उपस्थित थे।

Related Posts