Crime

बोकारो : पुलिस मुखबिरी के आरोप में भाकपा माओवादियों ने पूर्व वार्ड सदस्य की हत्या* 

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड:बोकारो जिला के उग्रवाद प्रभावित चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के एक पूर्व वार्ड सदस्य की पुलिस मुखबिरी के आरोप में भाकपा माओवादियों ने हत्या कर दी है।घटना के संबंध में बताया गया कि मंगलवार की देर शाम गोमिया प्रखंड अंतर्गत चुटे पंचायत के दंडरा गांव निवासी सुखराम मांझी 35 वर्ष की हत्या कर दी गई है।

उसका शव उसके घर से कुछ दूर वन विभाग के आवास के निकट फेंक दिया गया है।घटना शाम के करीब साढ़े सात बजे की है। जानकारी के अनुसार सुखराम मांझी अपने घर की दुकान पर था। गांव के कुछ लोग भी वहां थे। अचानक माओवादियों का एक ग्रुप पहुंचा और सुखराम मांझी को पकड़ लिया और गला रेत कर उसकी हत्या कर दी। माओवादियों ने इस दौरान नारा लगाया कि पुलिस की मुखबिरी और एसपीओ बनना बंद करो।जो भी पुलिस की मुखबिरी करेगा, उसका यही हस्र होगा। माओवादियों ने घटना को अंजाम देने के बाद वहां पर्चा भी छोड़ा।पर्चा में सुखराम मांझी पर पुलिस का एसपीओ बनने का आरोप लगाया गया है।

Related Posts