Regional

खरसावां (झारखंड) में 1 जनवरी को होने वाले ‘किसान समागम’ में राज्यपाल श्री राधाकृष्णन व केंद्रीय मंत्री मुंडा का शुभारंभ**

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड:* खरसावां में 1 जनवरी 2024 को होने वाले ‘किसान समागम’ में राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा का होगा शुभारंभ। इस मेले में 100 से अधिक स्टॉल से हजारों किसान और खेती-किसानी क्षेत्र से जुड़े लोगों को मिलेगा लाभ। यहां विभिन्न सरकारी विभागों, निजी संस्थानों, और स्टार्टअप्स द्वारा लगाए गए 100 से अधिक स्टॉल ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायी होंगे।

 

मेले का उद्देश्य है कृषि प्रक्रिया, उत्पादों के आयाम, कृषि-मशीनरी, और किसान अनुकूल प्रथाएं प्रदर्शित करना। इसमें झारखंड के कृषि विज्ञान केंद्रों की भागीदारी और राज्य के हजारों किसानों की सहभागिता भी होगी। साथ ही, समागम में भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही किसानों के लिए लाभकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की जाएगी।

Related Posts