Education

*शिक्षा विभाग ने सारकारी स्कूलों के लिए 2024 की अवकाश तालिका में संशोधन किया**

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड : रांची शिक्षा विभाग ने बुधवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में बैठक करके सरकारी स्कूलों के लिए वर्ष 2024 की अवकाश तालिका तैयार की। इस बार की अवकाश तालिका में एक बड़ा संशोधन है कि सोहराय पर्व की छुट्टी को गायब कर दिया गया है। पिछले साल आदिवासियों के पर्व सोहराय के लिए एक दिन की छुट्टी थी, लेकिन इस बार इसे शीतकालीन अवकाशों की सूची से हटा दिया गया है।

 

**गर्मी की छुट्टी 17 दिन की**

 

गर्मी की छुट्टी इस बार सरकारी स्कूलों में 17 दिन की होगी, जो 13 मई से एक जून तक रहेगी। यह संख्या पिछले साल की छुट्टी से बढ़कर आई है, जो 15 मई से 3 जून तक थी। शीतकालीन अवकाश इस बार छह दिन के होंगे, जो 25 से 31 दिसंबर तक रहेगा। बाहा पर्व के लिए 15 मार्च को छुट्टी होगी, और आदिवासी दिवस के लिए 9 अगस्त को एक दिन की छुट्टी होगी।

Related Posts