Entertainment

राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी… पढ़िए और सुनिए स्वाति मिश्रा का पूरा राम भजन, PM मोदी भी हैं इसके मुरीद

न्यूज़ लहर संवाददाता
नई दिल्ली:राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी.. स्वाति मिश्रा का ये राम भजन मंत्रमुग्ध कर देने वाला है।स्वाति मिश्रा बिहार के छपरा की रहने वाली है, फिलहाल मुंबई में रहती हैं।स्वाति के भजन ने इंस्टाग्राम पर तूफान मचाया हुआ है और देखते ही देखते ये मोबाइल के जरिए घर-घर की गूंज बन गया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भजन को लेकर ट्वीट किया है और लिखा है कि श्री राम लला के स्वागत में स्वाति मिश्रा जी का भक्ति से भरा यह भजन मंत्रमुग्ध करने वाला है. अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को है।इससे पहले इस भजन ने माहौल राममय कर दिया है. नीचे पूरा भजन पढ़िए…..

मेरी झोपड़ी के भाग, आज जाग जाएंगे,

राम आएंगे,

राम आएंगे आएंगे, राम आएंगे,

मेरी झोपड़ी के भाग, आज जाग जाएंगे,

राम आएंगे

राम आएंगे तो, अंगना सजाऊंगी,

दिप जलाके, दिवाली मनाऊंगी,

मेरे जन्मों के सारे,पाप मिट जाएंगे,

राम आएंगे,

मेरी झोपड़ी के भाग, आज जाग जाएंगे,

राम आएंगे

राम झूलेंगे तो, पालना झुलाऊंगी,

मीठे मीठे मैं, भजन सुनाऊंगी,

मेरी जिंदगी के,सारे दुख मिट जाएंगे,

राम आएंगे,

मेरी झोपड़ी के भाग, आज जाग जाएंगे,

राम आएंगे
मैं तो रूचि रूचि, भोग लगाऊंगी,
माखन मिश्री मैं, राम को खिलाऊंगी,
प्यारी प्यारी राधे,प्यारे श्याम संग आएंगे,

श्याम आएंगे,

मेरी झोपड़ी के भाग, आज जाग जाएंगे,

राम आएंगे

मेरा जनम सफल, हो जाएगा,

तन झूमेगा और, मन गीत गाएगा,

राम सुन्दर मेरी, किस्मत चमकाएंगे,

राम आएंगे,

मेरी झोपडी के भाग, आज जाग जाएंगे,

राम आएंगे।

Related Posts