Regional

सुरभि सिन्हा राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में कोल्हान विश्वविद्यालय दल का नेतृत्व करेंगी

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम पदाधिकारी सुरभि सिन्हा राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में कोल्हान विश्वविद्यालय दल का नेतृत्व करेंगी।इस शिविर में कोल्हान विश्वविधालय के 11 राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों का चयन हुआ।


युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय एकीकरण शिविर का आयोजन किया जाता है। इस बार 2 जनवरी से 8 जनवरी 2024 तक स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम आदर्श महाविद्यालय,राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ में आयोजन किया जा रहा है।इस शिविर में कोल्हान विश्वविधालय के 11 राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों का चयन हुआ जिसमे मनीषा गोराई , सोनाली बिरुली , अनुमेहा गुप्ता , मिट्ठू रानी महतो, रानी साहू , रोहित कुमार कर , सुजल वर्मा , निशांत साहू , पावस भूषण , एलेन मुंडा उपस्थित थे | इस टीम का नेतृत्व जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम पदाधिकारी सुरभि सिन्हा कर रही है | कोल्हान विश्वविधालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. दारा सिंह गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय एकीकरण को बनाए रखने और छात्रों के बीच सह-अस्तित्व का प्रचार करने के लिए एनएसएस स्वयंसेवकों के लिए प्रतिवर्ष यह शिविर आयोजित किया जाता है | साथ ही उन्होंने कोल्हान विश्वविधालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं दीं एवं इस राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद भी की है।शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्टार्टअप कार्यक्रम, भाषण एवं अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Related Posts