Crime

जमशेदपुर : फरार अपराधी व गैंगस्टर अखिलेश सिंह का शार्प शूटर हरीश सिंह पटना से गिरफ्तार 

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

बिहार: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर के गैंगस्टरअखिलेश सिंह गैंग का शार्प शूटर व जमशेदपुर का फरार अपराधी हरीश सिंह को पटना से गिरफ्तार कर लिया गया है।बताया गया कि पटना पुलिस के साथ मिलकर जमशेदपुर पुलिस ने पटना में छापामारी कर हरीश को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार अपराधी हरीश काफी दिनों तक पटना, राजगीर और नेपाल आना जाना कर रहा था। पुलिस लगातार उसका पीछा कर रही थी।

आखिर में आज पुलिस ने उसे पटना में धर दबोचा।उसके पास से पुलिस को दो पिस्तौल भी बरामद हुआ है।हरीश सिंह के ऊपर अपराध के कई संगीन मामले दर्ज हैं। झारखंड पुलिस ने हरीश सिंह के ऊपर 50 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था। बता दें कि 8 मार्च 2018 को उसे पटना से ही गिरफ्तार किया गया था।इसके बाद से वह जेल में बंद था। वह जमानत पर बाहर आया था और तब से अपराध की घटना को अंजाम दे रहा था।

Related Posts