पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के जन्मदिन पर केक काटकर किया कंबल वितरण

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित नोवामुंडी प्रखंड के गुवासाई गांव स्थित सुशील पूर्ति के घर के सामने कांग्रेस युवा मोर्चा के लोगों ने आज शनिवार शाम को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के जन्मदिन पर केक काटकर गरीबों के बीच कंबल वितरण किया।
यह कंबल वितरण कांग्रेस युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सलीम कुरैशी के सहयोग से किया गया। इस मौके पर सभी बच्चों के बीच जन्मदिन का केक काटकर बच्चों को खिलाया गया। उसके बाद गरीबों को ठंड से बचने के लिए सलीम कुरैशी ने अपने हाथों से कंबल वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर मनीष वर्मा, प्रवीण नाग, विजय कुमार दास सहित अन्य मौजूद थे।