राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन 12 – 16 जनवरी तक*
न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित चाईबासा में प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर युवाओं के लिए राष्ट्र स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष 27 वें राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन 12 – 16 जनवरी 2024 तक नासिक,महाराष्ट्र के तपोवन मैदान में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में महिला कॉलेज चाईबासा की एन. एस. एस. बी. एड. यूनिट की वॉलंटियर एंजेल दादेल का चयन वॉलंटियर के रूप में किया गया है। कोल्हान विश्वविद्यालय से कुल तीन वॉलंटियर का चयन किया गया है। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ प् प्रीतिबाला सिन्हा ने कहा महिला कॉलेज चाईबासा के लिए ये बड़े गर्व की बात है कि हमारे महिला कॉलेज चाईबासा के बी.एड. की एन.एस.एस. वॉलंटियर राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2024 में कोल्हान विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व कर रही है। मेरी बहुत सारी शुभकामनाएँ इनके साथ है कि ये जाकर सफलता प्राप्त करें। युवा महोत्सव का उद्धाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। जिसमें देश के 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों की प्रत्येक 100 युवाओं की टीमें शामिल होंगी। युवा महोत्सव में राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस) के युवा स्वयंसेवक और नेहरू युवा केंद्र संगठन के युवा स्वयंसेवक कुल मिलाकर लगभग 8 हजार लोग हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर उपस्थित बी.एड. विभाग के विभागाध्यक्ष मोबारक करीम हाशमी, सुजाता किस्पोट्टा, सितेंद्र रंजन, डोरिस मिंज,धनंजय कुमार इत्यादि ने एंजेल दादेल को शुभकामनाएँ दीं।