Regional

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शिविर आयोजित* 

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड: पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित चाईबासा में आज विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत प्रखंड सदर, पंचायत टेकराहातु पंचायत भवन में शिविर लगाया गया। शिविर में डिजिटल वेन के माध्यम से लोगों को केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कैंप में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा चिकित्सा शिविर लगाया गया और उपस्थित ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच हुआ। शिविर में सैकड़ो लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराया।

उज्वला गैस योजना का फॉर्म भरवारा गया। उपस्थित ग्रामीणों के बीच पंचायत मुखिया के हाथों कैलेंडर वितरित किया गया। स्वयं सहायता समूह ग्रुप की महिलाऔ के द्वारा आप बीती बताई गई स्वयं सहायता समूह में जोड़ने के पूर्व उनके पास कोई रोजगार नहीं था और स्वयं सहायता समूह से जोड़ने के बाद समूह को बैंक से जोड़ा गया और बैंक के माध्यम से उन्हें लोन मिल जिससे समूह की टीम में वितरण कर आत्मनिर्भरता को बढ़ते हुए छोटा-छोटा रोजगार बहनों के द्वारा शुरू किया गया जिससे आज वह अपने परिवार का गुजरवा कर करने के लिए सक्षम हो गई है स्वयं सहायता समूह की दीदी धन्वन्ती कलुन्ड़ीया एवं हीरा मोती देवगन को सम्मानित किया गया। प्रखंड कृषि विभाग के द्वारा विकृति संबंधित जानकारी दी गई। जिसमें मुख्य रूप से मुखिया चांदनी कालुंड़िया उप मुखिया मिरन पुरती पूर्व विधायक जवाहरलाल बानरा चंद्रमोहन तियू प्रताप कटियार महतो जय किशन बिरूली राजेंद्र लगुरी वासुदेव कुमार निभारानी पुरती गीता कलुन्ड़ीया हीरामती देवगम हरिश्चंद्र कालिंदी संजीत कुमार सिंह माधुरी पुरती मोरन सिंह कलुन्ड़ीया प्रकाश पुरती उपस्थित थे।

Related Posts