जमशेदपुर क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण व विकास से जुड़े हुए हर कार्यों को प्राथमिकता पूर्वक हल किया जाएगा -नीरज सिंह

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपर क्षेत्र के भाजपा के चर्चित नेता एवं समाजसेवी नीरज सिंह ने एक मुलाकात के दौरान कहा कि भाजपा पार्टी ही देश का विकास कर सकती है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीके विचारोंसे जुड़ लोग भारत पर एक अखंड राष्ट्र बना सकते हैं । उन्होंने कहा कि भाजपा की आधिकारिक विचारधारा एकात्म मानववाद है। इसके अतिरिक्त भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अटल बिहारी वाजपेयी, और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने गांधीवादी समाजवाद को पार्टी के लिए एक अवधारणा के रूप में स्वीकार किया था। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा के अनुसार भगवा मतलब भाजपा नहीं हैं।भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद और राष्ट्रीय एकता, लोकतंत्र, गांधीवादी समाजवाद, सकारात्मक , धर्मनिरपेक्षता, (सर्व धर्म सम भाव) और मूल्य आधारित राजनीति के लिए प्रतिबद्ध है।समाजसेवी नीरज सिंह ने साक्षात्कार में बताया कि उनका पहला प्रयास रहेगा कि जमशेदपुर क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण किया जाय एवं विकास से जुड़े हुए हर कार्यों को प्राथमिकता पूर्वक हल किया जाय ।