Crime

झारखण्ड में सीआईडी के प्रतिबिंब एप से दो महीने में 468 साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी हुई…

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड:राँची अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) का प्रतिबंब एप साइबर अपराधियों के लिए लगातार काल साबित हो रहा है। विगत दो माह में प्रतिबिंब एप के माध्यम से पुलिस ने 468 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।वहीं 1107 मोबाइल को पुलिस ने अलग अलग जिलों में जब्त किया है। जिसका इस्तेमाल साइबर अपराध के लिए किया जा रहा था। साइबर अपराध के लिए इस्तेमाल किए जा रहे है 1635 सिम को भी पुलिस ने बरामद किया है। इस संबंध में अपराध अनुसंधान विभाग,राँची ने आकंडे जारी किया है। प्रतिबिंब एप का इस्तेमाल झाखण्ड में विगत 8 नवंबर से किया जा रहा है।

 

जिला दर्ज प्राथमिकी गिरफ्तारी जब्त मोबाइल

देवघर 32 200 325

धनबाद 06 10 28

गिरिडीह 17 114 270

हजारीबाग 12 37 68

जमशेदपुर 02 04 12

जामताड़ा 16 70 240

पाकुड़। 01 05 59

गोड्डा 02 03 05

बोकारो। 02 05 21

गढ़वा। 01 01 01

रामगढ़ 00 00 01

कोडरमा 03 10 26

लातेहार 02 04 33

दुमका। 03 05 18

कुल 99 468 1107

 

सीआईडी ने बिहार के एक साइबर अपराधी को बिहार से गिरफ्तार किया।

Related Posts