Crime

बेरमो में महिला ने की आत्महत्या”

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड:बोकारो जिला के बेरमो में रहने वाली 48 वर्षीय रेखा सिन्हा ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना के समय महिला के पति दूसरे कमरे में सोये हुए थे, और परिजनों ने उनके शव को देखा तो कोहराम मच गया।

 

मृतक के पति रवि रंजन सिन्हा ने घटना की जानकारी को मृतक के मायके और पुलिस को दी। सूचना के बाद बेरमो थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। घर में पति-पत्नी के अलावा और कोई मौजूद नहीं था।”

Related Posts