Regional

राष्ट्रीय युवा महोत्सव का जिला से मानव घोष करेंगे प्रतिनिधित्व 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला जमशेदपुर के मानव घोष “राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2024: का जिला की ओर से प्रतिनिधित्व करेंगे।यह कार्यक्रम नासिक में होगा। युवा उत्सव का आयोजन का प्रधानमंत्री मोदी करेंगे उद्घाटन। खेल मंत्रालय और युवा कार्यक्रम द्वारा आयोजित हो रहे इस महोत्सव में मानव घोष ने पूर्वी सिंहभूम का गर्व बढ़ाया है। प्रधानमंत्री मोदी ने युवा महोत्सव का उद्घाटन 12 जनवरी को करने का किया ऐलान। यह समारोह स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आयोजित हो रहा है।

जमशेदपुर के मानव करीम को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवक के रूप में चयन किया गया है, जो इस महोत्सव में अपने प्रतिनिधित्व को बढ़ाएंगे। इस वर्ष का थीम ‘समर्थ भारत, समर्थ युवा’ है और मानव घोष ने जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में विजेता होकर अपने क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।

 

जिला युवा अधिकारी गौरव कुमार ने मानव को इस महोत्सव में चयनित होने पर शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही, करीम सिटी कॉलेज के प्राचार्य डॉ मोहम्मद रियाज ने भी मानव को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं भेजी हैं।”

Related Posts