Crime

नाबालिक लड़की से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार 

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड:रांची में पिता 10 साल पहले छोड़कर चला गया, मां बच्चों का पालन-पोषण करने के लिए ईंट भट्ठे में काम करने लगी। काम के दौरान रोजित अंसारी से उसकी जान-पहचान हुई। धीरे-धीरे वह उसके घर आने-जाने लगा। 8 जनवरी की रात को उसने 13 साल की उसकी नाबालिग बेटी को घर में अकेला देखकर उसके साथ दुष्कर्म किया।पीड़िता की मां ने मांडर के टांगर बसली निवासी रोजित अंसारी के विरुद्ध 9 जनवरी को पुंदाग ओपी में दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई, उसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल लिया है। पीड़िता आदिवासी है।

Related Posts