Crime

किरीबुरु में बरगद के पेड़ से लटककर युवक ने की आत्महत्या

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड: पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित

किरीबुरु के मेन मार्केट हाटिंग निवासी मनीष एक्का (20 वर्ष), पिता सोमा एक्का ने अपने घर से 500 मीटर दूर जंगल स्थित बडा़ बरगद के पेड़ की सबसे ऊंची डाली (लगभग 40 फीट उंची) पर फंदे से लटक आत्महत्या कर लिया। मृतक 15 जनवरी की सुबह 4 बजे अपने घर से बिना कुछ बताये निकला था। कुछ लोग जंगल आये तब इस पेड़ की ऊंची डाली पर एक युवक को लटकते देख अन्य लोगों को जानकारी दी। मृतक का परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा की फंदे से झूलता युवक मनीष है। मनीष मेहनत, मजदूरी कर अपना पेट पालता था। वह घर का अकेला कुवारां लड़का था। उसकी दो बहन है, जिसमें एक की शादी हो चुकी है। दोनों बहनों ने बताया की घर में कोई विवाद या ऐसी बातें नहीं हुई थी। मनीष सुबह 4 बजे घर से निकला था। घटनास्थल पर दोनों बहने व परिवार तथा आसपास के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को 40 फीट उंचे बरगद पेड़ से उतारने की कोशिश में लगी है। लेकिन शव उतारने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Related Posts