Health

आदिवासी उरांव समाज संघ का पहल पर हुआ मानसिक रोगी रिनपास कांके में भर्ती* 

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड: पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित चाईबासा में आज डालसा सचिव पश्चिमी सिंहभूम के सहयोग से पुलहातु बड़ी बाजार के एक मानसिक रोगी सूरज कुमार भंज (19 वर्ष) को रिनपास कांके में भर्ती कराया गया। विदित हो कि सूरज लगभग 5 वर्षों से मानसिक रोग से ग्रसित है, जिसके चलते उसका परिवार बहुत ही परेशान है। सूरज का परिवार आर्थिक रूप से बहुत ही कमजोर होने के कारण उसका सही से इलाज भी नहीं कर पा रहे थे। लेकिन जैसे ही उन लोगों को आदिवासी उरांव समाज संघ,चाईबासा के द्वारा पहले भी मानसिक रोगियों को रिनपास कांके में इलाज हेतु भर्ती कराने की जानकारी हुई, तुरंत उक्त परिवार के लोगों ने वस्तुस्थिति से अवगत कराया। जब इसकी सूचना आदिवासी उरांव समाज संघ के पदाधिकारीयों को मिली उन लोगों ने तुरंत व्यवस्था करते हुए डालसा के सहयोग से उसका इलाज हेतु रिनपास कांके भिजवाया गया। भर्ती कराने में चाईबासा बरकन्दाज टोली के मुखिया सह समाजसेवी “ब्लडमेन” लालू कुजूर, समाजसेवी विकास दोदराजका, पूर्व पार्षद लक्ष्मी कच्छप, बंटी कुमार, अशोक टोप्पो, रोहित लकड़ा, सौरव मिंज, जगरनाथ टोप्पो, बंधन खलखो, समिया खलखो, पंडरी खलखो ने मरीज को रिनपास कांके ले जाने में पूरा सहयोग किया।

डालसा रांची की पीएलवी शारदा देवी और राजेंद्र महतो ने मरीज को भर्ती कराने में मदद किया l

Related Posts