Crime

रांची में हथियारबंद चार अपराधियों ने कोलकाता से रांची आ रही एक बस को लूटा, एक यात्री गंभीर रूप से घायल**

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड:मंगलवार को, रांची के दशम फॉल थाना क्षेत्र के नावाडीह के पास हथियारबंद चार अपराधियों ने शिवम बस में सवार यात्रीगण से करीब 18 लाख रुपए लूट लिए। लूट के दौरान चाकू से यात्रीयों पर हमला किया गया, जिससे एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है और दोषियों की गिरफ्तारी के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। घायल यात्री को बुंडू के ट्रॉमा सेंटर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।**

Related Posts