Regional

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम सिंहभूम जिला में मंदिरों की साफ-सफाई **

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

*झारखंड:पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित चक्रधरपुर आज श्री श्री शीतला मंदिर, कुम्भाटोली में श्री श्री बजरंगबली मंदिर, श्री श्री शिव मंदिर, ब्लॉक कॉलोनी में श्री श्री दुर्गा मंदिर एवं श्री श्री शिव मंदिर के प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंदिर की साफ-सफाई करते हुए एक सामाजिक कार्यक्रम में भाग लिया।*

 

*शीतला मंदिर की पुजारी श्रीमती मीरा देवी जी ने सभी राम भक्तजनों से 22 जनवरी को अपने-अपने घर में दीप प्रज्वलित कर दिवाली मनाने का आमंत्रण किया है।*

 

*इस साफ-सफाई अभियान में भारतीय जनता पार्टी के कई प्रमुख कार्यकर्ताएँ शामिल थीं, जिनमें प्रदेश महिला मोर्चा कार्य समिति सदस्य श्रीमती मालती गिलुवा , जिला उपाध्यक्ष ललित मोहन गिलुवा, भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, जिला कार्य समिति सदस्य संजय पासवान, शिवलाल रवानी, मदन विश्वकर्मा, नगर मंत्री अभय कुमार साव, कुमार विवेक, संदीप साव, कमल तिवारी, लालू बर्मा, मणिकांत पंडित, छोटू जायसवाल, बजरंग मुखी, रामसेवक आदि शामिल थे।*

Related Posts