Regional

सी वी ए का अवॉर्ड नाइट में जानिए किस मॉडल ने मारी बाजी…*

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

 

मुंबई : सेंटर फॉर विजुअल आर्ट्स का द्वितीय अवार्ड नाइट सोलह जनवरी को ऑनलाइन मनाया गया। पहला अवार्ड नाइट 2022 में मनाया गया था। मुख्य अतिथि के रूप में मुंबई की प्रख्यात मॉडल रुशाली यादव शरीक हुई।

सर्वप्रथम सी वी ए के निदेशक मुकेश श्रीवस्त्व ने चित्रों के माध्यम से मुख्य अतिथि रुशाली यादव का परिचय कराया। संस्था से जुड़े 8 मॉडल प्रिया झा, सुनीता मंडल, बिपाशा दत्ता, सुनंदा कुमारी, रानी, शिवानी शाव, उर्वी शर्मा एवम मुस्कान विश्वा की पिछले वर्ष की उपलब्धियों को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।

सभी मॉडल्स की उपलब्धियों का आकलन करने के बाद उचित अवार्ड का निर्णय किया गया। मुख्य अतिथि रुशाली यादव ने सभी मॉडल्स को अवार्ड प्रदान किया साथ ही साथ मेमेंटो भी दिया।प्रिया झा को फेलो सी वी ए, सुनीता मंडल को फेलो सी वी ए, बिपाशा दत्ता को एक्सिलेंस सी वी ए, सुनंदा कुमारी को सीनियर आर्टिस्ट सी वी ए, रानी को सीनियर आर्टिस्ट सी वी ए की उपाधि से नवाजा गया। आर्टिस्ट सी वी ए का अवार्ड उर्वी शर्मा, मुस्कान विश्वा एवम शिवानी साव को प्रदान किया गया।

मुख्य अतिथि रुशाली यादव ने सभी मॉडल्स को इस छेत्र में आगे बढ़ने हेतु दिशा निर्देश दिया। अंत में सुनीता मंडल ने धन्यवाद ज्ञापन किया। सी वी ए का तीसरा अवार्ड समारोह जनवरी 2025 में आयोजित किया जाएगा।

Related Posts