Politics

रांची: हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी के समन के खिलाफ झामुमो कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन**

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड:झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बुधवार को रांची में हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी से लगातार समन के खिलाफ प्रदर्शन किया। झामुमो के कार्यकर्ताओं ने बोरियो में चक्का जाम किया और सड़कों पर ढोल नगाड़े के साथ उतरे। यह आंदोलन ईडी द्वारा मुख्यमंत्री के खिलाफ चलाई जा रही जाँच के खिलाफ है। मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर विशाल मशाल रैली और प्रदर्शन किया गया था।

 

झामुमो महासचिव ने कहा कि उनकी कार्रवाई से प्रदेश की जनता में आक्रोश है और इसे समझने में देर करने पर गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पहले विपक्षी दलों को धर्म और संप्रदाय के नाम पर डराया जाता था, लेकिन अब उसकी जगह ईडी ने ले ली है और विपक्षी दलों को केंद्रीय एजेंसियों का डर दिखाया जा रहा है।**

Related Posts