weather report

बुधवार आधी रात से हो रही लगातार बारिश से बढ़ी ठंड, सुबह से ही लोग अपने-अपने घरों में दुबके रहे                

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड: पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित गुवा,बड़ाजामदा,किरीबुरु-मेघाहातुबुरु में वर्षा व बादलों के साथ-साथ चल रही सर्द हवाओं की वजह से शहर का न्यूनतम तापमान 12-13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। अचानक बढी़ ठंड से बचने के लिये लोग दिन में भी गर्म कपडा़ व टोपी पहन इलेक्ट्रिक हीटर अथवा अलाव सेकते नजर आये।

मेघाहातुबुरु के मीना बाजार में भी कुछ युवक एक दुकान शेड के नीचे हीटर जलाकर सेकते नजर आये। आज किरीबुरु का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री एवं अधिकतम 18 डिग्री तक रहने का अनुमान है। बादल हटने के बाद ठंड में भारी वृद्धि का अनुमान लगाया जा रहा है।ठंड की वजह से सड़कों व बाजार में लोगों की गतिविधियां कम देखने को मिल रही है। वहीं गुवा का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री एवं अधिकतम तापमान 20 डिग्री है। दूसरी ओर लगातार हो रही वर्षा के साथ साथ कुहरा ने जन जीवन का पूरी तरह से अस्त व्यस्त कर दिया । दोपहर एक बजे कुहरे का असर सारंडा क्षेत्र में बना रहा। हल्की घूप का नजारा दोपहर बजे देखा गया।

Related Posts