weather report

राँची : राज्य में घने कोहरे और धुंध से जनजीवन अस्त -व्यस्त* 

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड: प्रदेश में गुरुवार सुबह से ही घने कोहरे और धुंध का प्रकोप था।शुक्रवार को भी कोहरे का आलम है।इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।लो विजिबिलिटी के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी दिक्कत हो रही है। घने कोहरे के कारण बिहार और झारखंड से गुजरनेवाली कई ट्रेनों को जगह-जगह काफी देर तक रोकना पड़ा, जिससे ट्रेनें देरी से चलीं।रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से सात से अधिक फ्लाइटें रद्द कर दी गयीं। इधर, शीतलहर को देखते हुए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने सभी स्कूलों में केजी से पांचवीं तक की कक्षाएं पूर्वाह्न 10 बजे से दोपहर दो बजे तक संचालित करने का आदेश जारी किया है। यह आदेश 19 से 25 जनवरी तक के लिए है।मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 21 जनवरी तक यह स्थिति बनी रहेगी। 22 जनवरी से मौसम सामान्य होने की संभावना है।

Related Posts