Regional

झारखण्ड आंदोलनकारी रवि बिरूवा का निधन: जमशेदपुर सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में**

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड:झारखण्ड के आंदोलनकारी रवि बिरूवा का आज जमशेदपुर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल, एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। रवि बिरूवा कैंसर से पीड़ित थे।

 

रवि बिरूवा ने आंदोलन में अपना जीवन समर्पित किया और उनका योगदान झारखण्ड आंदोलन में अत्यंत महत्वपूर्ण था। उन्होंने झारखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों में संगठन विस्तार करने में अहम भूमिका निभाई और आंदोलनकारी समूहों को साथ मिलकर क्रांति कारी आंदोलन को ऊँचाइयों तक पहुंचाया।

 

उन्होंने अपने आंदोलन में समझदारी और सहयोग के साथ झारखण्ड बंदी के समय पुलिस द्वारा गिरफ्तार होने के बावजूद, अपने आदिवासी एशोसिएसन और अन्य संगठनों के साथ मिलकर समाज में सुधार लाने में अहम भूमिका निभाई।

 

रवि बिरूवा का निधन झारखण्ड आंदोलनकारी समुदाय के लिए एक दुःखद है। उनकी श्रद्धांजलि में, वे बहुत मिलनसार और ज़िंदा दिली इंसान थे जिनका योगदान हमेशा याद रहेगा। उनके अंतिम संस्कार 22 जनवरी 2024 को किया जाएगा।

Related Posts