कोल्हान निवासी पेड़ो और पर्यावरण को बचाने वाली चामी मुर्मू को मिलेगा पदम् श्री सम्मान* *केंद्र सरकार ने की पद्म पुरस्कारों का ऐलान, पहली महिला महावत ‘हाथी की परी’ समेत 110 विभूतियों को मिलेगा पद्मश्री*

न्यूज़ लहर संवाददाता
नई दिल्ली:केंद्र सरकार ने गुरुवार (25 जनवरी) को पद्म पुरस्कार विजेताओं की घोषणा कर दी। विजेताओं में भारत की पहली महिला महावत पार्बती बरुआ का नाम शामिल है, इसके अलावा झारखंड के सरायकेला-खारसावां ज़िले की पर्यावरणविद चामी मुर्मू को भी पद्मश्री सम्मान से नवाजा जाएगा, ज्ञांत हो की 110 विभूतियों को पद्म श्री देने का निर्णय लिया गया है।
बता दें कि भारत सरकार ने पद्म अवॉर्ड्स की सुरआत 1954 में की थी, देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री के रूप में प्रदान किया जाता है। ये पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा, आदि के क्षेत्र में दिए जाते हैं ।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 2024 के लिए पद्म पुरस्कारों को प्रदान करने की मंजूरी दे दी है।देश की पहली महिला हाथी महावत पारवती बरुआ, जशपुर के आदिवासी कल्याण कार्यकर्ता जागेश्वर यादव और सरायकेला- खरसावां की आदिवासी पर्यावरणविद् चामी मुर्मू को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा।