Politics

रांची में राजनीतिक हलचल: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली दौरे पर निकले**

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार रात दिल्ली का सफर किया, जिससे राजनीतिक सरगर्मी में नई रौंगत आई है। ईडी द्वारा जमीन घोटाला मामले में 27 जनवरी से 31 जनवरी तक पेश होने के आदेश के बावजूद, मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा चर्चाओं का केंद्र बना हुआ है।

 

मुख्यमंत्री के चार्टर्ड विमान से दिल्ली जाने की कई तरह की कयासें हैं, और उनका इस सफर का कारण निजी काम के रूप में बताया जा रहा है। इससे पहले, उन्होंने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की और ‘बिटिंग द रिट्रीट’ सेरेमनी में शामिल हुए थे।

Related Posts