Regional

ईडी की छापामारी से ख़फ़ा झामुमो समर्थक सड़क पर उतरे, सुरक्षा बढ़ाई गई, देखें वीडियो 

 

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड:सीएम हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पर ईडी की टीम पहुंची। इस खबर के बाद अचानक राजधानी रांची में झारखंड मुक्ति मोर्चा के सैकड़ों समर्थक सड़क पर उतर आए हैं। बड़ी संख्या में समर्थक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास की ओर बढ़ चले है।

 

वहीं राजधानी रांची में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हॉट लिप्स चौक के पास सिटी एसपी,एसडीएम,सिटी डीएसपी, कोतवाली डीएसपी सहित भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं।इस मौके पर रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने कहा की विधि व्यवस्था के मद्देनज़र रांची के 30 विभिन्न स्थानों पर पुलिस और मजिस्ट्रेट की डेप्लॉयमेंट किया गया है और स्थिति पर नजर बनाए रखने के लिए।उन्होंने ने कहा की मोरहाबादी, हॉट लिप्स चौक, समेत राज्य भवन के सभी गेटों पर और भारत सरकार के उपक्रम के पास भी पुलिस की नियुक्ति की गई है। इधर, झारखंड मुक्ति मोर्चा समर्थकों ने कहा कि केंद्र सरकार हमारे मुख्यमंत्री को ईडी के बहाने फंसाना चाहते हैं,यह सब झारखंड में नहीं चलेगा।

Related Posts