Politics

गिरफ्तारी से पहले हेमंत सोरेन ने वीडियो के माध्यम से कहीं मन की बात, देखें वीडियो

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी गिरफ्तारी से पहले वीडियो संदेश रिकार्ड कर मनकी बात कही है। इसके लिए उन्होंने अपने पिता शिबू सोरेन के तस्वीर के सामने बैठ कर मस्तक में टिका लगा कर रिकार्ड कराया। वीडियो संदेश में उन्होंने कहा है कि वे निर्दोष है।उनको साढ़े आठ एकड़ भूमि घोटाले में गिरफ्तार कर फंसाया जा रहा है।इस घोटाले में उनका दूर दूर तक संबंध नहीं है। इसके बाद भी गिरफ्तार किया जा रहा है। वीडियो गिरफ्तारी से पहले की है जिसमें लोगों को बता रहे कि मीडिया के माध्यम से उनकी गिरफ्तारी की जानकारी कल तक हो जाएगी।जिस तरह है बिहार सरकार को गिराया गया है,उसी तरह आदिवासी, दलित की सरकार को गिराया जा रहा है। अभी लड़ाई लंबी है।वे हारना नहीं जानते।वे शिबू सोरेन के पुत्र हैं।वे लड़ेंगे।

Related Posts