Regional

हो आदिवासी विधायक सोनाराम सिंकू को वर्तमान नवर्गठित झारखंड सरकार मे मंत्री पद मिलना चाहिए

 

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड: पश्चिम सिंहभूम जिला में

हो आदिवासी विधायक सोनाराम सिंकू को वर्तमान नवर्गठित झारखंड सरकार मे मंत्री पद देने की मांग उठी है।इस संबंध में आजसू पार्टी के अलग राज्य का आंदोलन से पनपे आंदोलनकारी सह जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक सोनाराम सिंकू, वर्तमान पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं सांसद गीता कोड़ा की कड़ी मेहनत और जनता के आशीर्वाद से विधायक बने हैं। कॉग्रेस के वरीय कार्यकर्ता निसार अहमद ने विधायक सोना राम सिंकू को वर्तमान नवगठित झारखंड सरकार से मंत्री पद जगन्नाथपुर विधानसभा को सुशोसित करने की माँग चंपाई सोरेन सरकार से की है ।बताया जाता है कि सोनाराम सिंकू अलग झारखंड राज्य की मांग करने के क्रम 18 महीना तक ओडिशा के चंपुआ जेल में बन्द रहे थे। हाल ही में झारखण्ड सरकार व उपायुक्त की तरफ से उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर झारखण्ड आंदोलनकारी से सम्मानित भी किया गया। सोनाराम सिंकू अपने चार साल के कार्यकाल में अपनी कार्यशैली से जनता के बीच काफी लोकप्रिय हो चुके हैं। वे लोगों के साथ सदैव खडे़ रहते हैं। चौक-चौराहे, चाय दुकान आदि कहीं भी बैठकर जनता की समस्याओं से जुडे़ आवेदन पर तत्काल स्टांप (मोहर) लगाकर संबंधित विभाग को समाधान हेतु अनुशंसा कर देते हैं। उनके इसी स्वभाव के कारण सभी वर्ग व पार्टियों के लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं।

महागठबंधन की सरकार में विधायक सोना राम सिंकु को कोल्हान से कांग्रेस पार्टी के कोटा में आदिवासी समाज के हो समुदाय से मंत्री बनाने की मांग सिंहभूम जिला से सभी वर्ग के लोग महागठबंधन के नेता और पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं से कर रहें हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो सिंकू को मंत्री बना कर कोड़ा दंपती के भाजपा में जाने की चर्चा पर पूर्ण विराम लगाने पर भी विचार विमर्श किया जा है।

सूत्रों से यह भी जानकारी मिली है कि कांग्रेस पार्टी के प्रदेश और जिला कमिटी द्वारा भी सिंकू को मंत्री बनाए जाने का दबाव बनाया जा रहा है। जिला के मुस्लिम समुदाय अपने संगठन अंजुमन इस्लामिया और आदिवासी समाज हो महासभा की ओर से सिंकू को मंत्री बनाने की मांग कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस पार्टी के झारखन्ड प्रभारी से मांग की है।

कॉग्रेस के वरीय कार्यकर्ता निसार अहमद ने विधायक सोना राम सिंकू झारखंड सरकार से मंत्री पद का प्रतिनिधित्व कर राज्य को सही दिशा प्रदाना करने में अग्रणी भूमिका प्रदान करेंगे।

Related Posts