Politics

उल्हासनगर में राजनीतिक हिंसा: बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ गिरफ्तार, शिवसेना नेता घायल**

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

महाराष्ट्र: ठाणे जिले के उल्हासनगर में हिल लाइन पुलिस थाने में गुरुवार रात हुई फायरिंग मामले में बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ गिरफ्तार किए गए हैं। इस घटना में शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ घायल हो गए हैं।उनको पांच गोली मारी गई है और स्थिति गंभीर बनी हुई है।

 

बताया जा रहा है कि गणपत गायकवाड़ और महेश गायकवाड़ के बीच एक विवाद था।जिसको दोनों पक्ष थाना विवाद सुलझाने आए थे।इस दौरान विवाद बढ़ गया।इस बीच बीजेपी विधायक ने गोली चलाई, जिससे महेश गायकवाड़ घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज जारी है।डीसीपी सुधाकर पठारे ने मामले के बारे में बताते हुए कहा कि गणपत गायकवाड़ और महेश गायकवाड़ के बीच किसी विवाद की वजह से पुलिस को सूचना मिली थी और वे थाने पहुंचे थे। लेकिन, वहां तकरार इतनी बढ़ गई कि बीजेपी विधायक ने गोली चलाई।

 

इस मामले को लेकर शिवसेना (यूबीटी) नेता आनंद दुबे ने बीजेपी को आरोप लगाते हुए कहा कि महाराष्ट्र में जंगलराज बना जा रहा है और उन्होंने इंजन वाली सरकार को फेल होने का आरोप लगाया। राज्य में बढ़ती हिंसा की चिंता के बावजूद, न्यायिक प्रक्रिया का पूरा पालन किया जा रहा है।

Related Posts