Politics

रामगढ़ पहुंची भारत जोड़ो न्याय यात्रा, खुली जीप से राहुल गांधी ने भरी हुंकार  

 

 

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड:रामगढ़ में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रविवार को रामगढ़ जिले के गोला पहुंची।इस दौरान गोला के डीवीसी चौक पर भारी संख्या में कांग्रेस के समर्थक और आम लोग उन्हें देखने-सुनने के लिए पहुंचे थे।भारी काफिले के साथ पहुंचे राहुल गांधी का कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। राहुल गांधी ने खुली जीप से ही लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश में नफरत और हिंसा बढ़ रहा है। लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है।न्याय नहीं मिल रहा है।राहुल गांधी ने कहा कि लोगों को रोजगार और न्याय दिलाने के लिए वह भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले हैं और समाज के विभिन्न तबकों से मिल रहे हैं। उनकी समस्याओं को जान समझ रहे हैं।

 

श्रमिक नेता को जीप के बोनट पर चढ़ाकर दिलवाया भाषण

 

बोकारो स्टील प्लांट के बाबत उन्होंने कहा कि पहले यहां स्थाई रोज़गार मिलता था।अब यहां कॉन्ट्रैक्ट लेबर की भरमार है।मैं साफ कर देना चाहता हूं कि मैं कॉन्ट्रैक्ट लेबर व्यवस्था के खिलाफ हूं। मैं सामाजिक न्याय के समर्थन में हूं। राहुल गांधी के गोला आगमन के दौरान घंटे सड़क जाम की स्थिति भी बनी रही।इस दौरान एक स्थानीय ट्रेड यूनियन नेता को उन्होंने अपने जीप के बोनट पर चढ़ाकर भाषण दिलवाया।श्रमिक नेता ने कहा कि पहले लोगों को स्थाई रोजगार मिलता था। पब्लिक सेक्टर के अंदर एक अच्छी सैलरी पर नौकरी मिलता था।लेकिन अब इन मजदूरों को ठेकेदार के अंदर रोजगार करने को बाध्य होना पड़ रहा है। इस दौरान गोला में कई महिलाएं राहुल गांधी को देखने के लिए घंटो से इंतजार कर रही थी।

Related Posts