Politics

झारखंड विधानसभा: विशेष सत्र में चंपई सोरेन आज करना होगा विश्वास मत हासिल 

 

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

*झारखंड:* आज झारखंड विधानसभा में विशेष सत्र का आयोजन किया गया है, जिसमें चंपई सोरेन की नई सरकार को विश्वास मत हासिल करने का मौका है। यह सत्र दो दिनों तक, अर्थात 5 और 6 फरवरी को, चलेगा। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी विधानसभा में अगली कतार में बैठेंगे।

 

*बाबूलाल मरांडी का बयान:* भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने विशेष सत्र के मौके पर दी बयान, कहा, “जेएमएम अपने विधायकों से डरे हुए हैं कि कहीं वे इधर-उधर न भाग जाए… भाजपा इस प्रकार का कोई ग़लत काम नहीं करती है, हम लोकतंत्र को दुकान नहीं बनाते हैं।”

 

*हेमंत सोरेन की हाजिरी:* पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ईडी की गिरफ्त में हैं, लेकिन उन्हें आज के विशेष सत्र में शामिल होने की अनुमति दी गई है। वे सदन में अगली कतार में बैठेंगे, लेकिन मीडिया से बातचीत नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

*विश्वास मत हासिल करने का मौका:* झारखंड की चंपाई सोरेन सरकार आज विश्वासमत हासिल करेगी। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के अभिभाषण के बाद सरकार की ओर से विश्वास प्रस्ताव रखा जाएगा।

Related Posts