Politics

राँची : एक तरफ फ्लोर टेस्ट तो दूसरी ओर राहुल गांधी की जनसभा,राँची में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था*

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

राजधानी रांची के लिए साेमवार का दिन काफी व्यस्त हाेने वाला है। क्याेंकि, शहर में दाे महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। धुर्वा स्थित झारखंड विधानसभा में चंपई साेरेन सरकार का फ्लोर टेस्ट हाेगा और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जाेड़ाे न्याय यात्रा रांची पहुंचेगी। न्याय यात्रा इरबा से ओरमांझी,बरियातू राेड, हरमू बाईपास राेड हाेते हुए धुर्वा स्थित शहीद मैदान जाएगी, जहां वे सभा काे संबोधित करेंगे।शहर में सुरक्षा व्यस्था कड़ी कर दी गई है।

 

राहुल गांधी के साथ तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी सहित दर्जनों नेता न्याय यात्रा में साथ रहेंगे।

 

इन दाेनाें कार्यक्रमों और सप्ताह का पहला दिन हाेने की वजह से शहर में साेमवार काे काफी भीड़ रहेगी। ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त रहेगी। ऐसे में बूटी माेड़ से बरियातू राेड, कांके राेड से हरमू राेड हाेते हुए एयरपोर्ट और धुर्वा रूट से आने-जाने वालाें काे समय से पहले घर से निकलना हाेगा, क्याेंकि पूरे शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न हाे सकती है।

Related Posts