Politics

भाजपा जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में संगठन की बैठक संपन्न* 

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड: पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित चाईबासा में आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय चाईबासा में भाजपा जिला अध्यक्ष संजय पांडे की अध्यक्षता में भाजपा पूर्व प्रत्याशी 2019 चुनाव जिला के पदाधिकारी जिला परिषद सदस्य मोर्चा के अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्षों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय एवं प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा जी सम्मिलित हुए बैठक का शुभारंभ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया ।

बैठक में संगठन के द्वारा चलाए जा रही अभियानों पर विशेष चर्चा किया गया जिसके तहत गांव चलो अभियान एवं शक्ति वंदन अभियान की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा हुई भाजपा के सभी कार्यकर्ता गांव स्तर पर प्रवास करते हुए संगठन द्वारा दिए गए निर्देशों पर कार्य करेंगे और बुथ स्तर के संगठन की संरचना को मजबूत करेंगे। शक्ति वंदन अभियान के तहत समाज में कार्य कर रहे समाजसेवी माता बहनों के समूहों से संवाद किया जाएगा और समाज में कार्य कर रहे विभिन्न संगठनों के लोगों से मुलाकात करते हुए चाय पर चर्चा की आयोजन करनी है और अपने केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना है और ऐतिहासिक कार्यों की भी चर्चा करनी है आज के बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व मंत्री बड़कुँवर गागराई प्रदेश प्रवक्ता जेबी तुबिद पूर्व विधायक जवाहरलाल बानरि शशि भूषण सामड़ लोकसभा संयोजक गीता बालमुचू सम्मिलित हुए।

Related Posts