Education

डीएवी गुवा मे पुण्य तिथि पर झारखंड के गाँधी नाम से विख्यात महान शिक्षाविद् नारायण दास ग्रोवर याद किए गए

 

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

 

झारखंड: पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित डीएवी गुवा में शिक्षा प्रेमी डीएवी गुवा की प्राचार्या उषा राय के मार्गदर्शन एवं वरीय शिक्षक अनन्त कु उपाध्याय की अध्यक्षता गाँधी नाम से विख्यात महान शिक्षाविद् नारायण दास ग्रोवर की पुण्यतिथि मनाया गया। उन्हें नमन कर विद्यालय परिवार द्वारा याद किया गया। बच्चों ने पूरे उत्साह एवं श्रद्धा से चित्र पर पुष्प अर्पण किया। प्राचार्या उषा राय ने बताया कि महान शिक्षाविद् नारायण दास ग्रोवर ने झारखंड के पिछड़े इलाकों के विकास में अहम योगदान दिया है। वे आर्य समाज के कार्यकर्ता थे। दयानन्द ऐंग्लो-वैदिक काॅलेज आन्दोलन‌ (डीएवी आंदोलन) को आगे बढ़ाने में उन्‍होंने प्रमुख भूमिका निभाई।15 नवंबर 1923 को उनका जन्म हुआ था। महात्मा नारायण दास ग्रोवर ने 6 फरवरी, 2008 को चंडीगढ़ के पीजीआइ अस्पताल में अंतिम सांस ली थी।प्राचार्या उषा राय ने गाँधी नाम से विख्यात महान शिक्षाविद् स्वर्गीय नारायण दास ग्रोवर ने बताया कि उनका पूरा जीवन डीएवी पब्लिक स्कूलों के विकास में लगा दिया। उन्होंने इस संस्था की आजीवन अवैतनिक सेवा प्रदान की। वे डीएवी पब्लिक स्कूल पटना प्रक्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक के साथ-साथ डीएवी काॅलेज मैनेजिंग कमेटी नई दिल्ली के उपाध्यक्ष थे। वरीय गणित शिक्षक अनन्त कु उपाध्याय की ने कहा कि महात्मा ग्रोवर के द्वारा प्रारम्भ किए गए संकल्प डीएवी, संकल्प सर्व शिक्षा, डीएवी संकल्प नेत्र ज्योति के माध्यम से हजारों उपेक्षितों जन जातियों गरीब बेसहारा अनाथ बच्चों की शिक्षा और दयानंद नेत्रालय खूंटी में 40 हज़ार से ज्‍यादा मोतियाबिंद के ऑपरेशन 1983 से ही चल रहा है। यहां लाखों रोगियों को इलाइज हुआ है। मौके पर बच्चों ने महात्मा नारायण दास ग्रोवर के पद चिन्हो पर चल ‘डीएवी संस्था के अग्रदूत बन एवं राष्ट्र के उत्थान के प्रति

प्रतिबद्धता जताई । कार्यक्रम मे शिक्षकों में पीके आचार्या,राजवीर सिंह,आशुतोष कुमार शास्त्री,अंजन सेन,अनिरुद्ध दत्त,बाल गोपाल सिंहश्रवण कुमार पांडेय, आकांक्षा सिंह व अन्य शामिल दिखे।

Related Posts