Regional

चक्रधरपुर में भाजपा के “गांव चलो अभियान” में कार्यकर्ताओं की सक्रियता**

न्यूज़ लहर संवाददाता

 

झारखंड: पश्चिम सिंहभूम जिला में भारतीय जनता पार्टी के चक्रधरपुर नगर में “गांव चलो अभियान” के तहत, पोटर खोली के संयोजक राजेश कुमार राय और आर ई कॉलोनी के प्रभारी संजय पासवान ने एक सफल सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में वार्ड नंबर 11/12 और 13/14 के लाभुकों के साथ संयोजक, प्रभारी, और बूथ सदस्यों ने मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं की जानकारी साझा की।*

 

*कार्यक्रम में राजेश कुमार राय ने दीवार लेखन का कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें कमल फूलों से सजीव कला का प्रदर्शन किया गया। सभी लाभुकों ने इस मौके पर प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया और भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी के प्रति अपना समर्थन जताया।*

 

*इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, संयोजक सरस्वती हैसा, बजरंग महानंदा और अन्य कार्यकर्ताओं ने भी उपस्थिति दिखाई और कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।*

 

*यह सामाजिक पहल ने स्थानीय समुदाय को सरकार की योजनाओं से जोड़ने में मदद की है और लोगों को सशक्त बनाने का एक कदम साबित हुआ है।*

Related Posts