Regional

आत्म मोक्षार्थम जगत हिताय च”: भगवान शिव का उपदेश

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर के गदरा आनंद मार्ग में तीन दिवसीय प्रथम संभागीय सेमिनार का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्य प्रशिक्षक आचार्य संपूर्णानंद अवधूत ने “शिवोपदेश” विषय पर व्याख्यान दिया। सेमिनार के पहले दिन का शुभारंभ आचार्य संपूर्णानंद द्वारा किया गया और उन्होंने श्री श्री आनन्द मूर्ति जी के प्रतिकृति पर माल्यार्पण किया।

 

आचार्य जी ने कहा, “भगवान सदाशिव ने 7000 वर्ष पूर्व इस धरा पर आए और अपने उपदेश से मानव समाज को संस्कृति की दिशा में मार्गदर्शन किया।” उन्होंने क्रोध, लोभ, और मिथ्यावाद से बचने का मार्ग बताया और जीवन में सत्य का आश्रय लेने की महत्वपूर्णता पर जोर दिया।

 

उन्होंने ज्ञान की महत्वपूर्णता को बताया और कहा, “आत्मज्ञान ही सच्चा ज्ञान है और इसका मार्ग परा विद्या में है, जो हमें आत्म मोक्षार्थम जगत हिताय च लाभ कराने का माध्यम है।” सेमिनार में अन्य विषयों की भी चर्चा की गई, जैसे मंत्र चैतन्य और आर्थिक गतिशीलता।

Related Posts