weather report

मौसम का बदला मिजाज, जमशेदपर,रांची चतरा सहित कई जिलों में हो रही बारिश,16 के बाद साफ होने की सम्भवन्ना है मौसम

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड : झारखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। जमशेदपुर ,रांची,बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा चतरा में सुबह से बारिश हो रही है। वहीं राज्य के कई जिलों में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने आज 13 फरवरी और 14 फरवरी को अलर्ट जारी किया है। राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में कल भी बारिश हुई। पश्चिमी विक्षोभ के कारण झारखंड के मौसम में यह बदलाव देखा जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश की स्थिति 15 फरवरी तक रहने के आसार हैं।

Related Posts