Regional

रांची से अयोध्या: संजय सेठ और 1328 रामभक्तों के साथ आस्था ट्रेन का रवाना होना”

 

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड:”रांची के सांसद संजय सेठ सहित 1328 रामभक्तों को लेकर आस्था ट्रेन सोमवार को अयोध्या के लिए रवाना हुई। इसमें रांची लोकसभा के रामभक्त शामिल थे। ये सभी अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने भगवा ध्वज दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सभी रामभक्त भाग्यशाली हैं कि चंद घंटों में आप अयोध्या में भव्य एवं दिव्य मंदिर में रामलला का दर्शन करेंगे। राम मंदिर सिर्फ प्रभु राम का मंदिर नहीं भारत का मंदिर है… राष्ट्र का मंदिर है… 1992 में जब मैं गया था तब वहां प्रभु श्रीराम टेंट में हुआ करते थे… आज वहां भव्य एवं दिव्य मंदिर बन कर तैयार है और भारत की सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को दुनिया के पटल में प्रकाशमय कर रहा है। अयोध्या का राम मंदिर देश के एक-एक सनातनियों के साथ जुड़ा हुआ है। भारत की पहचान राम, कृष्ण, शिव, दुर्गा से है। जो भारत को जानना और समझना चाहते हैं वो इन सभी देवी-देवताओं और महापुरुषों को जाने बगैर भारत को नहीं जान सकते।”

Related Posts