Politics

पलामू न्याय मार्च निकाल कर भाजपा का पर्दाफाश किया जाएगा: राजेंद्र सिन्हा सोमवार से निगम के सभी वार्डों और सभी प्रखण्ड के पंचायतों में झामुमो पलामू निकालेगी न्याय मार्च

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पलामू में झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दिनांक 19 फरवरी, दिन सोमवार से नगर निगम के सभी वार्डों और सभी प्रखंड, पंचायतों में झामुमो द्वारा न्याय मार्च निकाला जाएगा। भाजपा द्वारा अलोकतांत्रिक तरीके से हेमंत सोरेन को इस्तीफा देने पर मजबूर करने और जेल में रखने के खिलाफ न्याय मार्च निकाल कर लोगों को सच्चाई से अवगत कराया जाएगा। इसके जिले के सभी स्तर के नेताओं और सभी प्रखंड अध्यक्षों को जिम्मेदारी दी गई है। आम जनमानस को बताया जाएगा कि भाजपा हेमंत सोरेन से कैसे डरी हुई है, और उनकी जन कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचने से रोकने में लगी है। साथ ही इस मार्च द्वारा झारखंड सरकार की योजनाओं के बारे में भी लोगों को अवगत करा कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। न्याय मार्च के द्वारा भाजपा के षड्यंत्र का पर्दाफाश किया जाएगा। श्री सिन्हा ने भाजपा पर कड़ा हमला भी किया और आगे कहा भाजपा नहीं चाहती की देश में कहीं भी विपक्ष हो, मोदी जी की साफ मंशा है कि भाजपा के साथ उनके गठबंधन में सभी पार्टियां रहें, और अगर वो भाजपा के विपक्ष में रहेंगी तो उनके नेता को फंसा कर जेल में डाल दिया जाएगा। भाजपा केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर सभी विपक्षियों को परेशान कर रही है। हेमंत सोरेन के बढ़ते कद और झामुमो की बढ़ती जनाधार से भाजपा पूर्ण रूप से डरी हुई है, भाजपाइयों को चुनाव में हार जाने का डर सताता रहता है। आज झारखंड के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। हेमंत सोरेन और वो आंदोलनकारी वीर शिबू सोरेन के पुत्र हैं। आने वाले चुनाव में भाजपा को जनता सबका सिखाने वाली है। श्री सिन्हा ने आगे कहा है हेमंत सोरेन ने जितनी भी कल्याणकारी योजनाएं शुरू की थी उसे मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन के नेतृत्व में हेमंत टू प्वाइंट ओ सरकार तेजी से लोगों तक पहुंचा रही है। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन एक आंदोलनकारी, जमीनी कार्यकर्ता से मुख्यमंत्री के पद तक पहुंचे हैं, उन्हें जनता के सुख दुख का पता है ऐसे में जो हक और अधिकार देने का सिलसिला शुरू हुआ था उसमें और तेजी आएगी।

Related Posts