राँची :नगड़ी में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए विवाद मामले में 27 आरोपियों को हिरासत में लिया ▪️ 500 अज्ञात लोगों पर भी प्राथमिकी दर्ज की गई है
न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: रांची के नगड़ी में मूर्ति विसर्जन के दौरान धार्मिक स्थल के पास गाना बजाने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने कुल 27 आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद इनमें से 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।19 के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है, जबकि 500 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।जिन पर नामजद प्राथमिकी हुई है उनमें अमीन अंसारी, वसीम अंसारी, इबरार अंसारी, फैसल अंसारी, इम्तियाज अंसारी, जकरूल्ला अंसारी, इमरान अंसारी, हसमुद्दीन अंसारी, अलीम अंसारी, हसमुद्दीन अंसारी, कलाम अंसारी, वकील अंसारी, मोहसीन अंसारी, युसूफ अंसारी, रामकरण महतो, बालकरण के दो भतीजे (कोयल रेस्टुरेंट), रिकी भगत, संतोष नायक, टुनुवा शामिल हैं।
आरोपियों पर धार्मिक स्थल के बाहर पांच-छह राउंड गोली चलाने, सरकारी काम में बाधा डालने, सरकारी वाहनों को नुकसान पहुंचाने, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करने, नारेबाजी कर एक-दूसरे की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने, उपद्रव फैलाने सहित अन्य आरोप लगाये गये हैं। प्राथमिकी में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।