Crime

रवि मिश्रा गोलीकांड में शामिल अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड:राजधानी राँची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के संस्कृत कॉलेज के पास बीते 11 फरवरी की रात अपराधियों ने रविशंकर मिश्रा को गोली मार दी थी।जिससे वे गम्भीर रूप से घायल हो गए थे।जिनका इलाज जारी है।इस घटना में शामिल अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।इस घटना के बाद सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम गठित की गई थी।टीम ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल शूटर को गिरफ्तार किया है। घटना के पीछे रुपये का लेनदेन और आपसी विवाद का मामला सामने आ रहा है।सूत्रों के अनुसार रवि मिश्रा के नजदीकी लोगों ने ही शूटरों को सुपारी देकर गोली चलवाया था। इस मामले में राँची पुलिस जल्द की प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा करेगी।घायल रवि मिश्रा
बता दें रवि मिश्रा की देर रात दोस्त से मिलकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के चूना भट्टा स्थित संस्कृत विद्यालय वाली गली में अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी।
घायल युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए पल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।युवक के किडनी के ऊपर गोली लगी थी।ऑपरेशन करके गोली को निकाल दिया गया है।गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये थे। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गये और मामले की जानकारी सुखदेव नगर पुलिस को दी। सूचना पाकर सुखदेव नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत घायल युवक को अस्पताल भेजा था।

Related Posts