Regional

23 फरवरी को साकची गुरुद्वारा में शाम को सजेगा विशेष कीर्तन दीवान, पंजाब के रागी अमनप्रीत सिंह और अमनदीप सिंह करेंगे संगत को निहाल

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला में पंजाब के मानसा जिले से पहली बार जमशेदपुर पहुंच रहे रागी अमनप्रीत सिंह और अमनदीप सिंह अपने मधुर गुरबाणी-कीर्तन से शाम के दीवान में संगत को निहाल करेंगे। चार घंटे का विशेष कीर्तन दीवान साकची गुरुद्वारा साहिब में 23 फरवरी, शुक्रवार को आयोजित किया जायेगा।

विशेष कीर्तन दीवान के संपर्क सूत्र हरमीत सिंह राजा ने बताया की रागी अमनप्रीत सिंह और अमनदीप सिंह का कीर्तन कार्यक्रम घाटशिला गुरुद्वारा में 24 और 25 फरवरी को सजेगा परन्तु संगत के प्रेमभरे अनुरोध पर उन्होंने साकची गुरुद्वारा में कीर्तन दरबार सजाने पर सहर्ष हामी भरी है। हरमीत सिंह राजा ने बताया कि 23 फरवरी को शाम पांच बजे से लेकर रात नौ बजे तक रागी जत्था अपने 15-सदस्यीय टीम के साथ संगत को गुरबाणी कीर्तन श्रवण करायेंगे। इस दौरान रहरास से सुखासन तक की सभी प्रकिया इनके द्वारा ही की पूरी की जायेगी।
साकची गुरुद्वारा के महासचिव परमजीत सिंह काले ने बताया कि यह शाम का विशेष कीर्तन समागम साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के सहयोग से आयोजित किया जा रहा। उन्होंने अपील करते हुए जमशेदपुर की गुरुप्यारी साध सगंत को आह्वान किया है कि वे कीर्तन दरबार में हाजरी भर गुरु घर की खुशियाँ प्राप्त करें। काले ने कहा दीवान संबंधी जानकारी के लिए 9570048288 पर संपर्क कर सकते हैं। कीर्तन दरबार के बाद गुरु का अटूट लंगर चलाया जायेगा।

Related Posts