Regional

जमशेदपुर विंटेज कार एवं बाइक रैली मे पश्चिम सिंहभूम से बड़ाजामदा से प्रतिभागी आलोक दत्ता प्रतिनिधित्व करेंगे, लोगों ने जीत के लिए दी बधाई व शुभकामना

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला निवासी समाज सेवी आलोक दत्ता को बड़ाजामदा क्षेत्र से जमशेदपुर में हो रही विंटेज कार और बाइक रैली में भाग लेने के लिए क्षेत्र के लोगो ने जीत व सफलता की शुभकामना दे, जमशेदपुर रवाना किया ।


उक्त रैली 24-25 फरवरी तक चलेगी 24 फरवरी को पब्लिक डिस्प्ले की जाएगी। 25 को फरवरी 11 किमी की रैली होगी। साक्षात्कार मे प्रतियोगिता के प्रतिभागी आलोक दत्ता ने बताया कि उनके पास साल 1942 की फोर्ड जीपीडब्ल्यू जीप है जो द्वितीय विश्व युद्ध के समय सेना द्वारा प्रयोग किया गया था। उन्होंने बताया कि 24-25 फरवरी
कार्यक्रम देश के पूर्वी हिस्से में एक बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम है। रैली के इस संस्करण में झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और पंजाब से आने वाले 100 से अधिक लोग भाग लेंगे। लगभग 70 विंटेज और क्लासिक कारों और 100 बाइक्स को 24 फरवरी, 2024 को गोपाल मैदान में प्रदर्शित किया जाएगा।उनका मानना है कि पुरानी चीजों का संग्रह करने का उद्देश्य, आने वाली पीढ़ी को भूतकाल के चीजों की जानकारी देना है। वे जनसेवा, समाज विकास और जन कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहने वाले है।मानव कल्याण, समाज की समस्याओं का निराकरण व देश का विकास ही इनके जीवन का ध्येय है। पुरानी चीजों के संग्रह के लिए समाज सेवी आलोक दत्ता,बड़ाजामदा में सदैव चर्चे मे रहे हैं।

Related Posts