एलपीजी सिलेंडर रेट में वृद्धि: दिल्ली में 9 किलो वाला गैस सिलेंडर 1,769.50 रुपये; पेट्रोल-डीजल के नए दामों में कोई बदलाव नहीं”
न्यूज़ लहर संवाददाता
नई दिल्ली:एलपीजी सिलेंडर के दाम आ गये है। लोगों को मंहगाई का झटका लगा है।महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर के रेट में बदलाव होता है। आज कमर्शियल सिलेंडर के रेट में 25.50 रुपये की तेजी आई है। यह नए दाम आज से लागू हो गए हैं। अब दिल्ली में 9 किलो वाला गैस सिलेंडर 1,769.50 रुपये का मिलेगा। फरवरी में इसकी कीमत 1769.50 रुपये थी।घरेलू सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत 903 रुपये है।
पेट्रोल-डीजल के नए रेट
रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं होता है। मई 2022 में राष्ट्रीय स्तर पर इनकी कीमतों में बदलाव हुआ था। आज भी इनके नए दाम जारी हो गए हैं। हालांकि, इनकी कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। राज्य सरकार द्वारा लगाए जाने वाले टैक्स की वजह से कई शहरों में इनके रेट अलग होते हैं।












