Regional

अंतरराष्ट्रीय विश्व महिला दिवस कार्यक्रम की शुरुआत

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड: पश्चिम सिंहभूम जिला में आगामी 8 मार्च को मनाया जाने वाले अंतरराष्ट्रीय विश्व महिला दिवस के कार्यक्रम की शुरुआत गुआ क्लब में समिति अध्यक्षा डा० स्मिता भास्कर, सेल
गुवा मुख्य महाप्रबंधक कमल भास्कर एव सेल के अन्य पदाधिकारियों की अगवाई में किया।

अध्यक्ष
डा० स्मिता भास्कर के साथ-साथ सेल के पदाधिकारियों महाप्रबंधक श्रीमंत नारायण पंडा, एसपी दास, दीपक प्रकाश, रमेश कुमार सिन्हा अनील कुमार, डा गजेन्द्र कुमार व अन्य ने द्वीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
इस अवसर पर महिला समिति अध्यक्ष डा० स्मिता भास्कर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं की घोषणा करते हुए कही कि विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार प्रकट करते हुए महिलाओं का आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उपलक्ष्य में महिला दिवस परे एक सप्ताह उत्सव के तौर पर मनाया जाएगा। महिला समिति के तत्वधान में क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

Related Posts