Politics

भाजपा परिवार का 400 पार नारा से विपक्ष में खलबली मचा है: मंगल सिंह गिलुवा

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पश्चिम सिंहभूम जिला में
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सह जगन्नाथपुर विधानसभा प्रभारी मंगल सिंह गिलुवा ने पिछले दिनों कुछ कथा कथित लोगों द्वारा भाजपा नेता पुर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और सांसद गीता कोड़ा का पुतला दहन करने वालों पर जोरदार हमला करते हुए कड़ी शब्दों में निंदा की।भाजपा के मंगल सिंह गिलुवा ने कहा कि भाजपा परिवार का 400 पार नारा से विपक्ष में खलबली मच गई है। वह हताश निरस्त होकर इस तरह की कृत्य कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस ने पूर्व मे जिन आदिवासियों को मुख्यमंत्री बनाया, सबको डुबाने का काम किया। चाहे शिबू सोरेन हो या हेमंत सोरेन ही क्यों ना हो। कांग्रेस के साथ जो रहा सब आदिवासी बर्बाद हो रहा है। भाजपा में ही मधु कोड़ा और गीता कोड़ा सुरक्षित है। भाजपा ने आदिवासी को राष्ट्रपति बनाकर एक नया मिसाल आदिवासियों के प्रति पेश की है। उन्होंने कहा कि मधु कोड़ा दो बार भाजपा सरकार में मंत्री भी बनाया गया था। मधु कोड़ा और गीता कोड़ा भाजपा में आने से क्षेत्र की जनताओ में काफी खुशी है। इस बार कोल्हान की जनता गीता कोड़ा को सांसद चुनकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मजबूत करेंगे।

Related Posts