Regional

झारखंड में भ्रष्टाचार और जेएसएससी नियुक्ति घोटाले के खिलाफ भाजपा के पटमदा और कमलपुर मंडल के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला में झारखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार और जेएसएससी (JSSC) नियुक्ति घोटाले के खिलाफ, भाजपा के पटमदा और कमलपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने आंदोलन किया।

पटमदा मंडल अध्यक्ष मंटू चरण दत्त के नेतृत्व में आयोजित किए गए इस प्रदर्शन में, जिला महानगर के उपाध्यक्ष बबुआ सिंह, सह प्रभारी नीलू मछुआ, और बिमल बैठा ने भी भाग लिया। सभी भाजपा कार्यकर्ताएं बर्तमान सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए रैली से प्रखंड कार्यालय के मेन गेट तक पहुंचीं।

पटमदा मंडल अध्यक्ष मंटू चरण दत्त, भाजपा उपाध्यक्ष बबुआ सिंह, प्रदीप बेसरा, प्रदीप महतो, जीतेन्दर राय, नीलू मछुआ, बिमल बैठा, अजित कालिंदी, और अन्य कई नेता ने अपने संबोधन में बर्तमान सरकार की खामियों की आलोचना की और राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ उत्कृष्ट तथ्य प्रस्तुत किए।

इसके पश्चात, प्रखंड और अंचल पदाधिकारी से मिलकर नेतृत्व ने राज्य हित और जनहित की समस्याओं की सूची बनाई और उन्हें बीडीओ को 15 दिनों के भीतर निराकरण करने के लिए ज्ञापन सौंपा।

भाजपा कमलपुर मंडल के अध्यक्ष प्रधान महतो ने धन्यवाद ज्ञापन देकर कार्यक्रम को समाप्त किया। प्रदर्शन में सैकड़ों महिला और पुरुष कार्यकर्ताएं भी उपस्थित थीं।

Related Posts